ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकई अधिकारियों के सक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्मचारियों को एहतियात बरतने की दी सलाह

कई अधिकारियों के सक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्मचारियों को एहतियात बरतने की दी सलाह

कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर अपने सभी कर्मचारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों का पालन करने...

कई अधिकारियों के सक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्मचारियों को एहतियात बरतने की दी सलाह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 04 Jun 2020 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर अपने सभी कर्मचारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी गई। कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कई बार कार्यालय परिसर (निर्मण भवन) में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह देखेने में आया है कि कार्यालय परिसर में कई बार सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।एहतियाती उपायों को कड़ाई के साथ लागू करने के लिए, मंत्रालय ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, केवल मास्क पहने व्यक्तियों को ही कार्यालय में जाने की अनुमति दी जाएगी।

कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए बुधवार सुबह तक 40 लाख से अधिक नमूनों की जांच की चुकी है। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या दो लाख से अधिक हो जाने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक 4103233  नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 137158 नमूनों की जांच मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद हुई है।

480 सरकारी और 208 निजी प्रयोगशालाओं (688 प्रयोगशाला) की मदद से जांच की क्षमता बढ़कर 1.4 लाख प्रतिदिन हो गई है। सूत्रों ने बताया कि इस क्षमता को प्रतिदिन दो लाख तक बढ़ाया जा रहा है। देश में बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8909 नये मामले सामने आए, जिसके बाद देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 207615 हो गई, जबकि 217 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5815 हो गई।

देश में लगातार चौथे दिन 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का अभी उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 4,776 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 2.80 प्रतिशत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें