Hindi NewsIndia Newscoronavirus news cases 30941 in 24 hours active cases also goes down - India Hindi News
कोरोना से 5 दिन बाद मिली बड़ी राहत, 24 घंटे में मिले 31 हजार नए केस, एक्टिव मामले भी घटे

कोरोना से 5 दिन बाद मिली बड़ी राहत, 24 घंटे में मिले 31 हजार नए केस, एक्टिव मामले भी घटे

संक्षेप:

कोरोना के लगातार 5 दिनों तक 40 हजार से ज्यादा केस मिलने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को देश भर में एक दिन में 30,941 नए केसों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार 40 हजार से ज्यादा केस मिल...

Aug 31, 2021 09:41 am ISTSurya Prakash हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोरोना के लगातार 5 दिनों तक 40 हजार से ज्यादा केस मिलने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को देश भर में एक दिन में 30,941 नए केसों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार 40 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे, जिससे चिंताएं बढ़ी हुई थीं। लेकिन अब आंकड़ा एक बार फिर से 30 हजार के करीब आने से राहत की सांस मिली है। यही नहीं रिकवर होने वालों की संख्या भी 36,275 रही है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,19,59,680 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना रिकवरी रेट  97.53% है।

इसके अलावा अब तक मिले कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत 1.13% ही रह गया है। अब देश में एक्टिव केसों का आंकड़ा 3,70,640 है। हालांकि बीते 5 दिनों में नए केसों में तेजी के चलते वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.51% हो गया है, जो पहले 2 फीसदी से कम पर आ गया था। हालांकि अब भी बीते 67 दिनों से यह 3 पर्सेंट से कम बना हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.22 पर्सेंट हो गया है। नए केसों में कमी के साथ ही वैक्सीनेशन के मोर्चे पर भी बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। अब तक देश में 64 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।