लॉकडाउन 4.0 : कोरोना के खिलाफ और मजबूती से जंग लड़ेगी सरकार, जानें किन-किन चीजों पर होगा जोर

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोना लॉकडाउन-4 में कामकाज शुरू करने के साथ सरकार कोरोना संक्रमण से लड़ाई को और मजबूत करेगी। हर जिले में कोविड -19 विशेष अस्पताल बनाए जाएंगे। जहां बने हुए हैं उन्हें पूरी तरह से सुविधाओं से युक्त...

coronavirus patna bihar

कोरोना लॉकडाउन-4 में कामकाज शुरू करने के साथ सरकार कोरोना संक्रमण से लड़ाई को और मजबूत करेगी। हर जिले में कोविड -19 विशेष अस्पताल बनाए जाएंगे। जहां बने हुए हैं उन्हें पूरी तरह से सुविधाओं से युक्त किया जाएगा, जिससे आम बीमारियों से अलग कोरोना से पूरी ताकत से निपटा जा सके।

राज्यों की जिम्मेदारी: इसकी अहम जिम्मेदारी राज्यों की होगी और उन्हें इसके लिए विशेष तैयारी भी करनी होगी। सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है जो पहले से हटकर होगा। हाल में सरकार ने जो आर्थिक पैकेज की घोषणा की है उसे इस चरण से लागू किया जाएगा। यानी हर स्तर पर कामकाज शुरू होगा।

अलग-अलग होंगे अस्पताल: अभी तक अधिकांश अस्पताल सामान्य मरीजों के बजाय कोविड -19 पर काम कर रहे हैं। अब दोनों अस्पताल अलग-अलग होंगे। जिला स्तर पर इस तरह का काम होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए अलग से राज्यों के साथ तैयारी करेगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्र के दिशा-निर्देश में एक हिस्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का भी होगा। कैबिनेट सचिव इस बारे में राज्यों के मुख्य-स्वास्थ्य सचिव से बात करेंगे। पिछले दो महीने से आम स्वास्थ्य लगभग सेवाएं ठप पड़ी है।

जानें राज्यों में कोरोना का हाल

उत्तर प्रदेश : 83 नए संक्रमित रोगी 
शनिवार को 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस तरह अब तक 4140 मामले कोरोना पॉजिटिव के मिल चुके हैं। अब तक 95 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
आंध्र प्रदेश : 48 नए मामले 
आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,355 हो गए हैं।

मध्य प्रदेश : कोरोना से कुल 99 मौतें 
इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 79 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2,299 से बढ़कर 2,378 पर पहुंच गई है। एक और मौत के साथ इंदौर में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 99 हो गई है। शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
कर्नाटक : संक्रमितों की संख्या 1079 पहुंची
कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,079 हो गई है। 494 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है।
 
महाराष्ट्र : मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की मौत 
मुंबई पुलिस के एक सहायक पुलिस निरीक्षक की संक्रमण से शनिवार को मौत हो गई। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोविड से पुलिसकर्मी की मौत पर उसके परिजनों को 60 लाख रुपये मदद देने का ऐलान किया है।
 
झारखंड : 2 और नए मरीज 
झारखंड में शनिवार को कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज गढ़वा का है जबकि दूसरा रांची का रहने वाला है। इसके साथ राज्य में मरीजों की संख्या 217 हो गई है।
 
बिहार : 22 जिलों में 113 कोरोना पॉजिटिव 
बिहार के 22 जिलों में 113 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान शनिवार को हुई। इनमें जमुई में 7, शेखपुरा में 9, पटना में 6, मुजफ्फरपुर में 2, औरंगाबाद में 4, बांका में 18, कटिहार व वैशाली में 3-3, पूर्णिया में 15 मिले।
 
राजस्थान : एक दिन में संक्रमण के 177 मामले 
राजस्थान में शनिवार को कोविड संक्रमण के 177 नए मामले मिले जिसमें से 122 ममाले जयपुर जिले के हैं। अकेले जयपुर जेल में 116 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के अधिकारियों ने आनन-फानन में अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए हैं।

उत्तराखंड : कोरोना के छह नए मरीज मिले 
शनिवार को राज्य में कोरोना के छह नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है। शनिवार को देहरादून जिले में पॉजिटिव पाए गए मरीजों में तीन पूर्व में पॉजिटिव आए मरीजों के परिजन हैं। जबकि एक महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी शामिल हैं।
 

Shankar Pandit

लेखक के बारे में

Shankar Pandit
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलॉकडाउन 4.0: स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा जोर, इनकी होगी अहम भूमिका