Covid 19 India: कोरोना वायरस से देश में 9वीं मौत, अब तक कोविड-19 के 471 मामले; गुजरात और त्रिपुरा में लॉकडाउन
चीन के वुहान से दुनिया के तकरीबन सभी देशों में फैल चुके कोरोना वायरस का कहर भारत में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 471 पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में...

चीन के वुहान से दुनिया के तकरीबन सभी देशों में फैल चुके कोरोना वायरस का कहर भारत में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 471 पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में कोरोना के 137 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की भी संख्या चार से बढ़कर नौ हो गई है। रविवार को मौत का नया मामला महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात से सामने आया है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या दो हो गई है। अब तक दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 24 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे गई है।
पढ़ें, Coronavirus, Covid 19 Live Updates:
- हिमाचल में कोरोना पीड़ित 68 वर्षीय एक तिब्बती नागरिक की सोमवार (23 मार्च) को कांगड़ा के टांडा स्थित मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। राज्य में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है।
- सोमवार (23 मार्च) आधी रात (12 बजे) से 31 मार्च क गुजरात को पूरी तरह से लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके बाद से राज्य की सभी सीमाएं बंद कर दी जाएंगी।
From 12 AM tonight, the entire state will be under lockdown till 31st March. State borders have been sealed. Action will be taken against the people who will violate the lockdown: Gujarat DGP Shivanand Jha (file pic) #CoronavirusPandemic pic.twitter.com/0984JTCrgX
- ओडिशा के 9 और जिलों पुरी, सम्बलपुर, ढेकनाल, बालासोर, जाजपुर, नयागढ़, जगतसिंहपुर, भद्रक और झारसुगुडा को सोमवार (23 मार्च) को लॉकडाउन किया गया है।
- 23 मार्च (सोमवार) दोपहर 2 बजे से 31 मार्च तक त्रिपुरा में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने यह जानकारी दी।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से देश में 9 लोगों की जान चुकी है, जबकि कुल 468 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 424 मरीजों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
Ministry of Health and Family Welfare updates the death toll due to #Coronavirus to 9. https://t.co/OcGN8BCKnA
- देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र ने मंगलवार (24 मार्च) देर रात से घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। घरेलू उड़ानों के यात्रियों को मंगलवार (24 मार्च) देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक उनके गंतव्य पर छोड़ना होगा। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार (23 मार्च) को यह जानकारी दी। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि घरेलू मालवाहक विमानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार (25 मार्च) से भारत में किसी भी घरेलू वाणिज्यिक उड़ान सेवा का परिचालन नहीं होगा।
- हरियाणा ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शेष 15 जिलों में भी मंगलवार (24 मार्च) से 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया गया। सात जिलों में रविवार (22 मार्च) से ही लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था।
- देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 415 पुष्ट मामले आए हैं, जिसमें से 23 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से वापस भेज दिए गए है। वहीं, इस वायरस से कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
- 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार (23 मार्च) को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।
- तमिलनाडु में मंगलवार (24 मार्च) शाम 6 बजे से 31 मार्च तक धारा-144 की घोषणा। सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी।
- तेलंगाना में कोविड-19 के तीन पॉजिटिव केस मिलने के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या 30 हो गई है। वहीं, आंध्रप्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 पहुंच चुकी है।
- कर्नाटक में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु ने यह जानकारी दी।
- कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, अब तक 415 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
Total number of positive Coronavirus cases in the country is 415: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/xksiw6dkAR
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें। मोदी ने ट्वीट किया, 'लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।'
लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
- शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती सत्र के दौरान 2,700 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में बंदी के बीच वैश्विक शेयरों में दबाव देखने को मिला और भारी मंदी की आशंकाओं को बल मिला।
- कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्राधिकारियों ने बंद (लॉकडाउन) लागू करना शुरू कर दिया है। पुलिस के वाहनों से शहर और अन्य आवासीय इलाकों में सुबह घोषणा की गई कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है जिसके तहत लोगों के जमा होने पर रोक है।
- कोरोना वायरस के चलते मुंबई में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई।
- यूपी समेत देशभर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया के कई देशों में कोरोना कहर मचा रहा है। इसको देखते हुए यूपी के 16 जिलों को 23-25 मार्च तक लॉकडाउन रखा गया है। देखें कानपुर के रामादेवी के सब्जी मार्केट की तस्वीरें।
Lockdown has been imposed in 16 districts of Uttar Pradesh from 23-25 March in view of #COVID19. Visuals from Kanpur's Ramadevi vegetable market. pic.twitter.com/S9l6uUJHPb
- बिहार में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू किया गया है। यह लॉकडाउन 31 मार्च तक चलेगा। देखें मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की तस्वीरें।
Bihar: Lockdown has been imposed in the state till 31st March in view of #Coronavirus. Visuals from Muzaffarpur's Sadar Thana area. pic.twitter.com/Cpqcni0nCN
- कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकते हुए भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक देशभर में यात्री ट्रेनों को कैंसल कर दिया है।
Delhi: Indian Railways has cancelled all passenger trains till 31st March in view of #COVID19. Visuals from Anand Vihar Terminal.
CM Arvind Kejriwal has announced a lockdown in the state from 6 AM today till 31st March. pic.twitter.com/abpIxIBXvw
- अमेरिका में कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
More than 100 #Coronavirus deaths in the United States in 24 hours, reports AFP news agency quoting Johns Hopkins tracker
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 74 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले में हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली में 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल है जबकि यूपी में एक विदेशी समेत 27 मामले सामने आए।
- तेलंगाना में 11 विदेशियों समेत संक्रमण के 22 मामले आए हैं जबकि राजस्थान में 24 मामले मिले हैं। हरियाणा में 21 मामले जिनमें से 14 विदेशी हैं। कर्नाटक में 26 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए। पंजाब में 21 और लद्दाख 13 संक्रमित पाए गए हैं।


