ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएक महीने तक कोरोना मुक्त रहने के बाद अंडमान निकोबार में आए दो केस

एक महीने तक कोरोना मुक्त रहने के बाद अंडमान निकोबार में आए दो केस

लगभग एक महीने तक संक्रमणमुक्त रहने के बाद अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज देश के अन्य राज्यों से अंडमान-निकोबार लौटे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने...

एक महीने तक कोरोना मुक्त रहने के बाद अंडमान निकोबार में आए दो केस
भाषा,पोर्ट ब्लेयरWed, 10 Jun 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लगभग एक महीने तक संक्रमणमुक्त रहने के बाद अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज देश के अन्य राज्यों से अंडमान-निकोबार लौटे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक अविजीत रॉय ने कहा कि चेन्नई से लौटे एक पुरुष में सात जून को संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि उसी दिन दिल्ली से लौटी एक महिला भी संक्रमित पाई गई।
       
केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों के नोडल अधिकारी रॉय ने बताया कि दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 10 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सभी 33 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद लगभग एक महीने तक द्वीप समूह कोविड-19 से मुक्त था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें