ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमार्च 2020 के बाद पहली बार इतने अच्छे हालात, कोरोना के एक्टिव केसों में आई बड़ी गिरावट

मार्च 2020 के बाद पहली बार इतने अच्छे हालात, कोरोना के एक्टिव केसों में आई बड़ी गिरावट

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों पर लगातार नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को भारत में एक दिन में कुल 32,937 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 417 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के...

मार्च 2020 के बाद पहली बार इतने अच्छे हालात, कोरोना के एक्टिव केसों में आई बड़ी गिरावट
हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 16 Aug 2021 10:36 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों पर लगातार नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को भारत में एक दिन में कुल 32,937 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 417 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,31,642 हो गई है। देश में एक्टिव केसों का कुल प्रतिशत अब 1.18 पर्सेंट ही रह गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे निचला स्तर है। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या भी 145 दिनों में सबसे कम हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,81,947 हैं। 

यही नहीं रिकवरी रेट में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मार्च 2020 के बाद पहली बार कोरोना रिकवरी रेट 97.48% हो गया है। अब तक देश में 3,14,11,92 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। बीते एक दिन में ही करीब 36 हजार लोगों ने संक्रमण को मात दी है। यही नहीं वीकली पॉजिटिविटी अब 2.01 पर्सेंट पर आ गया है और आने वाले दिनों में इससे भी कम होने की उम्मीद है।

डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह भी 2.79 पर्सेंट ही है। अब तक देश में 54 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। एक तरफ नए केसों की कम होती संख्या और दूसरी तरफ वैक्सीनेशन की बढ़ती रफ्तार ने संक्रमण से देश को बड़ी राहत देने का काम किया है। कोरोना संक्रमण के नए केसों की रफ्तार भारत में बीते करीब दो महीनों से लगातार थमी हुई है। नए केसों की संख्या 50 हजार से कम पर बनी हुई है, जो बड़ी राहत का संकेत है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें