अब हर दिन खौफ का नया रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, 24 घंटे में 44 हजार नए केस से दहशत में भारत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोना के मामलों में वापस आई तेजी हर दिन डरा रही है। रविवार की बात करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के 43,846 मामले सामने आए हैं। ये इस साल का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में...

corona in india

कोरोना के मामलों में वापस आई तेजी हर दिन डरा रही है। रविवार की बात करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के 43,846 मामले सामने आए हैं। ये इस साल का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पिछले 10 दिनों में 197 मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 159,755 हो गई है। पिछले 24 घंटों में  22,956 लोगों के ठीक होने के साथ देश की रिकवरी दर 96.12% दर्ज की गई है। अब तक कुल 11,130,288 लोग देशभर में ठीक हुए हैं।

इधर, भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए, केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन के 12 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और भारत बायोटेक को खुराक का आदेश दिया है। बता दें कि सरकार का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस की एक नई लहर हो सकती है जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। 

10.2 करोड़ खुराकों में से, 1 करोड़ खुराक कोविशिल्ड के होंगे जो SII द्वारा निर्मित किए जाएंगे। बाकी भारत बायोटेक द्वारा कोवाक्सिन के होंगे। बता दें कि भारत में अब तक लोगों के बीच इस्तेमाल के लिए केवल इन दो टीकों को ही अनुमति दी गई है।

भारत में कोरोना का कहर बढ़ गया है, मार्च की शुरुआत में एक दिन में औसतन 15,494 मामलों को जोड़ने के बाद से, देश ने पिछले सप्ताह औसतन 32,000 मामलों को दर्ज किया। विशेषज्ञों और दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल के नेताओं ने केंद्र सरकार से या तो अधिक लोगों को खुराक देने  की अनुमति देने की अपील की है।

शनिवार तक भारत में दोनों टीकों की 4.36 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि देश में 1 मार्च से आम लोगों को भी टीका लगना शुरू हो चुका है, इसके अंदर 60 साल ऊपर के सभी लोग और 45 साल से ऊपर के वे लोग हैं जिन्हें गंभीर बिमारिया हैं।  28 मार्च तक जिन लोगों की शुरुआती खुराक पड़ चुकी है, उन्हें अपना दूसरा शॉट लेने की आवश्यकता होगी।

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखौफ का नया रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, देश में 24 घंटे में 44 हजार नए केस