ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकोरोना वायरस: महाराष्ट्र में क्वारंटाइन में रखे गए तबलीगी जमात के 11 सदस्य मस्जिद से भागे

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में क्वारंटाइन में रखे गए तबलीगी जमात के 11 सदस्य मस्जिद से भागे

महाराष्ट्र के पुणे जिले की शिरूर तहसील में पृथकता की मुहर लगे तबलीगी जमात के 11 सदस्य एक मस्जिद से कथित रूप से भाग गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उनमें से किसी ने भी...

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में क्वारंटाइन में रखे गए तबलीगी जमात के 11 सदस्य मस्जिद से भागे
एजेंसी,पुणेSat, 04 Apr 2020 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के पुणे जिले की शिरूर तहसील में पृथकता की मुहर लगे तबलीगी जमात के 11 सदस्य एक मस्जिद से कथित रूप से भाग गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उनमें से किसी ने भी पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी, जोकि देश में कोरोना वायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है।

पुलिस ने कहा कि वह 22 फरवरी से पुणे जिले में थे। पुणे (ग्रामीण) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वे मूलरूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। उन 11 में से किसी ने भी निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन्हें एक अप्रैल को ऐहतियातन पृथक रहने के लिये मुहर लगाई गई थी।' उन्होंने कहा, 'वे 22 फरवरी को पुणे आए थे। छह मार्च तक वे शहर के नाना पेठ इलाके में थे और उसके बाद शिरूर में एक मस्जिद में चले गए थे।'

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद हमने उन 11 लोगों को मुहर लगाकर मस्जिद में पृथक रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ''जिस दिन उन्हें मुहर लगाई गई उसी दिन वे सभी किसी तरह एक वाहन में बैठकर फरार हो गए। आज जब हमारे लोग जांच के लिये गए तो वे नहीं मिले।' अधिकारी ने कहा उनके खिलाफ पृथकता नियम तोड़ने के लिये मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाशी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 490 हो गये हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से 10 मामले सामने आये हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले सामने आये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें