45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी

Mar 23, 2021 03:32 pm ISTSurya Prakash हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
share

केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। 1 अप्रैल से देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले...

45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। 1 अप्रैल से देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है और इसके लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें कम से कम एक से डेढ़ साल तक और मास्क लगाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौर में कोरोना से लड़ाई में ढिलाई नहीं बरती जा सकती। फिलहाल देश भर में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है, जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकारण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

 

कई और टीकों को जल्द मिल सकती है मंजूरी: केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वैक्सीन में कमी के सवाल पर कहा कि देश में टीकों की पर्याप्त संख्या मौजूद है। उन्होंने कहा कि हमने चरणबद्ध तरीके से लोगों को वैक्सीन देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 45 साल से अधिक के सभी लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन कराएं और कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी देश में कई और कोरोना टीके ट्रायल के फेज में हैं और जल्द ही इन्हें मंजूरी मिल सकती है।

कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच रहेगा 4 से 8 सप्ताह का गैप: इस बीच कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच बढ़ाए गए गैप के बारे में भी प्रकाश जावड़ेकर ने बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और दुनिया भर के एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण करा लें क्योंकि यह कोरोना के खिलाफ एकमात्र कवच है। बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बीते करीब 15 दिनों में काफी तेज हो गई है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें