Hindi NewsIndia NewsCorona Data Updates Corona cases are decreasing in India but death figures have broken all records
Corona Data Updates: भारत में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पीक पर भी नहीं था ऐसा हाल

Corona Data Updates: भारत में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पीक पर भी नहीं था ऐसा हाल

संक्षेप:

भारत में लगातार कम हो रहे कोरोना के नए मामले तो राहत देने वाले हैं, लेकिन मौत की बढ़ती संख्या चिंता करने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना जब भारत में पीक पर...

May 18, 2021 09:38 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

भारत में लगातार कम हो रहे कोरोना के नए मामले तो राहत देने वाले हैं, लेकिन मौत की बढ़ती संख्या चिंता करने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना जब भारत में पीक पर था यानी रोज चार लाख के नए मामले सामने आ रहे थे, उसकी तुलना में आज के मौत का आंकड़े परेशान करने वाले हैं। भारत में 6 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे। उस दिन 3920 मरीजों की कोरोना के कारण जान चली गई थी। वहीं, आज जब 2.63 लाख नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है तो मौतों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,63,533 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 2,52,28,996हो गए हैं। राहत की बात यह भी है कि देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ अब तक 2,15,96,512 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

— ANI (@ANI) May 18, 2021

डरा रहे मौत के आंकड़े
भारत में भले ही रोजोना सामने आने वाले कोरोना के मामले घट रहे हैं, लेकिन मौत की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली है। भारत में 6 मई को कोरोना पीक पर था। उस दिन 4.14 लाख नए मामले सामने आए थे 3,920 मरीजों की जान गई थी। आज नए मामले घटकर 2.63 लाख पर आ गए हैं, लेकिन मौत की संख्या ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में आज 4329 मरीजों की जान गई है।

मौत के तांडव की गवाही दे रहे आंकड़े:

>> 6 मई- 414,433 नए मामले और 3,920 मरीजों की मौत
>> 7 मई- 401,326 नए मामले और 4,194 मरीजों की मौत
>> 8 मई- 409,300 नए मामले और 4,133 मरीजों की मौत
>> 9 मई- 366,499 नए मामले और 3,748 मरीजों की मौत
>> 10 मई- 329,517 नए मामले और 3,879 मरीजों की मौत
>> 11 मई- 348,499 नए मामले और 4,200 मरीजों की मौत
>> 12 मई- 362,406 नए मामले और 4,126 मरीजों की मौत
>> 13 मई- 343,288 नए मामले और 3,999 मरीजों की मौत
>> 14 मई- 326,123 नए मामले और 3,879 मरीजों की मौत 
>> 15 मई- 310,822 नए मामले और 4,090 मरीजों की मौत
>> 16 मई- 281,860 नए मामले और 4,092 मरीजों की मौत
>> 17 मई- 263,045 नए मामले और 4,340 मरीजों की मौत

दिल्ली में घटी कोरोना टेस्टिंग
दिल्ली में कोरोना सैंपल की जांच के स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। मई महीने की 1 से लेकर 16 तारीख के बीच में दस लाख से अधिक कोरोना सैंपल की जांच हुई है। जबकि अप्रैल में 1 से लेकर 16 तारीख के बीच 13 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई थी। यानी अप्रैल माह की तुलना में मई में तीन लाख से ज्यादा की कमी कोरोना जांच में आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार 1 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना जांच का कुल स्तर 14653735 था। जो 16 अप्रैल तक बढ़कर 16043160 हो गया। इस अवधि में 1389425 कोरोना सैंपल की जांच की गई। वहीं, मई की एक तारीख को कोरोना के कुल सैंपल की जांच का आंकड़ा 17231565 था। जो 16 मई को 18288726 तक पहुंच गया। दोनों महीनों की इस अवधि में कुल 332264 का अंतर रहा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।