कोरोना का कहर: इस साल पहली बार एक दिन में 275 मौतें, नए केस 47 हजार के पार

हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोना की नई लहर के कहर के चलते अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को देश भर में कोरोना संक्रमण से 275 लोगों की मौत हो गई। एक ही दिन में कोरोना से इतने लोगों की मौत का यह इस साल का सबसे बड़ा...

coronavirus cases

कोरोना की नई लहर के कहर के चलते अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को देश भर में कोरोना संक्रमण से 275 लोगों की मौत हो गई। एक ही दिन में कोरोना से इतने लोगों की मौत का यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा नए केसों की संख्या भी 47,262 रही है, जो बीते साल 11 नवंबर के बाद किसी एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं मौतों की बात करें तो बीते साल 30 दिसंबर के बाद पहली बार इतनी संख्या में लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। 30 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की वजह से 300 लोगों की मौत हो गई थी। बीते दो दिनों से तुलना करें तो मौतों के आंकड़े में यह बड़ा उछाल है। 

सोमवार को कोरोना संक्रमण से 197 लोगों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 213 लोग कोरोना के चलते काल के गाल में समा गए थे। इनमें भी सबसे ज्यादा डरावना आंकड़ा महाराष्ट्र का है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 134 मौतें हुई हैं। बीते साल 20 नवंबर के बाद सूबे में कोरोना के चलते यह मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब महाराष्ट्र में 155 लोगों की मौत हुई थी।  

पाबंदियों के बाद भी कोरोना पर लगाम नहीं: कई शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन और संस्थानों को बंद करने जैसे  कदम उठाने के बाद भी कोरोना के मामलों में हो रहा इजाफा चिंताओं को बढ़ाने वाला है। बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे कई बार यह दोहरा चुके हैं कि यदि कोरोना की लहर पर काबू नहीं पाया गया तो फिर लॉकडाउन का फैसला लिया जा सकता है।

महाराष्ट्र के बाद पंजाब पर कहर: उत्तर भारत में पंजाब में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सूबे में मंगलवार को कोरोना के चलते 53 लोगों की ममौत हो गई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 20, केरल में 10 और तमिलनाडु में 9 लोगों की मौत की खबर है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 28,699 केस मिले हैं। इससे पहले रविवार को भी सूबे में 30,535 केस मिले थे। अकेले मुंबई शहर में ही लगातार तीसरे दिन 3,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं।

दिल्ली, हरियाणा और यूपी में भी बढ़ा संकट: राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की नई लहर ने हलचल मचा दी है। मंगलवार को 1,101 नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते साल 19 दिसंबर के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में इतने केस मिले हैं।  हरियाणा में भी नए केसों की संख्या बढ़कर 895 पहुंच गई, जबकि यूपी में 638 केस मिले हैं। यह आंकड़ा इस साल 10 जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा है।  

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोरोना का कहर: इस साल पहली बार 1 दिन में 275 मौतें, नए केस 47 हजार पार