कर्मचारियों को दिया गया 15 दिन का समय

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में को-ऑपरेटिव कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण पर आपत्ति का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यह निर्णय विकास भवन में जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। कर्मचारी 2016 के बाद से वेतन पुनरीक्षण पर अपनी बात रखेंगे और अपने पक्ष को सहकारिता मंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

कर्मचारियों को दिया गया 15 दिन का समय

प्रयागराज। को-ऑपरेटिव कर्मचारियों के लिए अब बड़ी राहत है। वेतन पुनरीक्षण पर आई आपत्ति का जवाब देने और सहकारिता मंत्री के सामने पक्ष रखने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में इसकी अनुमति दी गई। को-ऑपरेटिव कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण 2016 से हुआ था। जिस पर आपत्ति लगाई गई थी कि यह 2011 के वेतन के आधार पर होना चाहिए। इस पर कर्मचारियों का पक्ष सुना गया। उन्होंने ने मंत्री के सामने पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय मांगा था जिस पर समिति ने अनुमति दे दी गई।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अद्यतन किए जाने, पैक्स के सुदृढ़ीकरण, एमएसपी खरीद, कृषि अवसंरचना के विकास, कम्प्यूटरीकरण, उर्वरक लाइसेंस प्रशिक्षण व डेयरी समितियों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्धशाला विकास अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।