पैक्स सदस्यों से सात सितंबर तक कागजात जमा करने की अपील
हिन्दुस्तान, सहरसा
सहकारिता विभाग ने पैक्स के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे सात सितंबर तक आधार, मोबाइल नंबर, नॉमिनी का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी समिति को दें। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि इससे सदस्यों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

सत्तरकटैया। सहकारिता विभाग ने पैक्स के सभी सदस्यों से सात सितंबर तक आधार सहित अन्य आवश्यक जानकारी समिति के पास जमा करने की अपील की है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी पैक्स सदस्य निर्धारित तिथि तक अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नॉमिनी का विवरण, जमीन एवं सिंचाई से संबंधित जानकारी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज समिति के पास उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि इससे भविष्य में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सदस्यों को सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें:पैक्स के मतदाताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य


