दुष्कर्म एवं पॉक्सो ऐक्ट के दोषी को 20 वर्ष की कैद
दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने और दुराचार के मामले में आरोपी रामकुमार राव को 20 साल की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी के पिता को भी पांच साल की सजा दी। पीड़िता की गवाही ने आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किशोरी का अपहरण कर दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में आरोपी रामकुमार राव उर्फ उमेश निवासी इंद्रा कैंप थाना कल्यानपुरी पूर्वी दिल्ली को अदालत ने दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट संगीता कुमारी ने आरोपी को 20 वर्ष के कारावास एवं 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने अपहरण में सहयोग करने पर आरोपी के पिता चरन सिंह को पांच वर्ष के कारावास और 5000 रुपये से दंडित करने के आदेश दिए। अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजन अधिकारी विमलेश आनंद ने वादी, पीड़िता, उसकी मां, बहन, विवेचक, डॉक्टर समेत आठ गवाह पेश किए।
इसमें पीड़िता की गवाही आरोपी को सजा दिलाने में अहम रही। वादी ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि उसकी 15 साल की पुत्री को चार फरवरी 2018 की शाम उसकी और उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में घर आ आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी के पिता ने भी वादी की पुत्री के अपहरण में अपने पुत्र का सहयोग किया था। आरोपी को वादी की पुत्री को ले जाते कुछ लोगों ने देखा था। पुलिस ने घटना के 20-22 दिन बाद आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया था। उसका चिकित्सीय परीक्षण करा बयान दर्ज कराएं। पीड़िता ने परिजनों का बताया कि आरोपी उसे दिल्ली, चंडीगढ़ से कोल्हापुर ले गया। जहां बंद कमरे में रखा था और गलत काम किया। पुलिस ने 26 फरवरी 2018 को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचक ने साक्ष्य जुटा कर आरोपियों के खिलाफ छह अप्रैल 2018 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

