कांग्रेस-सपा किसी मुस्लिम चेहरे को घोषित करें मुख्यमंत्री : राजभर
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए

लखनऊ, विशेष संवाददाता सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सुभासपा अध्यक्ष व राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार किसी मुस्लिम को घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने मुस्लिमों का खूब वोट लिया है। राजभर ने महिला आरक्षण के मसले पर भी सपा और कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से यह मसला थमने वाला नहीं है। सभी जानते हैं कि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का लोकसभा और राज्यसभा में विरोध किया है।
इस बात को जनता के बीच, खासकर महिलाओं के बीच ले जाया जाएगा।


