पद्मश्री प्रो. लाहिड़ी से मारपीट के मुद्दे पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ मारपीट के आरोप ने हलचल मचा दी है। उनकी बहन ने डॉ. अरविंद पांडेय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रो. लाहिड़ी को थप्पड़ मारा। अस्पताल प्रशासन ने घटना से इनकार किया है और जांच शुरू कर दी है।

पद्मश्री प्रो. लाहिड़ी से मारपीट के मुद्दे पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ा

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जन रहे पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ वार्ड में मारपीट के आरोप ने हलचल मचा दी है।

मारपीट के आरोप

प्रो. लाहिड़ी की कोलकाता में रहने वाली बहन ने बीएचयू एवं अस्पताल प्रशासन को ई-मेल भेजकर कॉर्डियोथोरेसिक विभाग के डॉ. अरविंद पांडेय के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। आईएमएस निदेशक एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल में प्रो. लाहिड़ी का हालचाल लिया और मारपीट की घटना से इनकार किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी स्पष्टीकरण जारी कर आरोप का खंडन किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के साथ डॉ.लाहिड़ी का हाल जाना। 85 वर्षीय प्रो. टीके लाहिड़ी गत आठ माह से अस्पताल के कॉर्डियोथोरेसिक विभाग में भर्ती हैं। वह टीबी एवं डिमेंशिया से ग्रसित हैं। उनका इलाज डॉ. अरविंद पांडेय की ही निगरानी में चल रहा है। प्रो. लाहिड़ी की बहन केतकी ने एक सितम्बर की दोपहर में भेजे गए ई-मेल में आरोप लगाया कि सुबह डॉ. डॉ.अरविंद ने उन्हें थप्पड़ मारा और गाली भी दी। उनका यह भी कहना था कि वहां खड़े एक कर्मचारी ने डॉ. पांडेय को रोकने की कोशिश की थी। सोशल मीडिया में मामला आने के बाद पूर्व से गठित मेडिकल टीम रविवार की सुबह अस्पताल पहुंची और प्रो. लाहिड़ी का हाल जाना। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत भी वार्ड पहुंचे और प्रो. लाहिड़ी से बातचीत की। वहां की व्यवस्था भी देखी। सोशल मीडिया पर आमजन और राजनेता बीएचयू की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ मारपीट का आरोप किसने लगाया?−
प्रो. लाहिड़ी की कोलकाता में रहने वाली बहन केतकी ने आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपद्मश्री प्रो. लाहिड़ी से मारपीट के मुद्दे पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ा