सोशल मीडिया पर युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की वायरल, पिता गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

चन्दौसी में स्वतंत्रता दिवस पर तालिब खान ने पाकिस्तान के झंडे के साथ अपना फोटो स्टेटस पोस्ट किया। पुलिस ने हड़कंप मचने के बाद उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। युवक उस समय दिल्ली में मूंगफली बेचने का काम कर रहा था। उसने यह स्टेटस हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की वायरल, पिता गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की वायरल, पिता गिरफ्तार

चन्दौसी में स्वतंत्रता दिवस पर युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ अपना फोटो स्टेटस पोस्ट कर दिया। स्टेटस वायरस होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस में आरोपी युवक के पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल निवासी तालिब खान पुत्र शमशाद उर्फ सम्भू ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस अपनी आईडी पर पाकिस्तान के झंडे के साथ स्टेटस लगा दिया। स्टेटस वायरस होते ही गांव के लोगों ने स्क्रीनशॉट खींचकर इसकी जानकारी पुलिस को। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

बताते हैं कि युवक पिछले कई दिनों से दिल्ली में रहकर मूंगफली बेचने का काम कर रहा है। तालिब का बड़ा भाई अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस युवक के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जहां उसने बताया कि बेटे ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। अगर कोई इस तरह की हरकत उसने की है, तो मेरे संज्ञान में नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ देशभक्ति का गाना लगाकर अपने स्टेटस पर पोस्ट किया था। जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। पूछताछ के लिए युवक के पिता को थाने लाया गया है। युवक ने स्टेटस पर लगी फोटो हटा दी है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोशल मीडिया पर युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की वायरल, पिता गिरफ्तार