पल-पल बदले सुर, फिर एनएसयूआई में जाने का ऐलान

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

रानीखेत में छात्रसंघ चुनाव के बाद विनीत सिंह कुवार्बी ने निर्दलीय जीत पर लगातार बयान बदलकर हलचल मचा दी है। बुधवार को एनएसयूआई में शामिल होने की घोषणा की, फिर इसे भ्रामक बताया, और अंततः गुरुवार को फिर से एनएसयूआई में जाने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया था।

पल-पल बदले सुर, फिर एनएसयूआई में जाने का ऐलान

रानीखेत। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत के बाद विनीत सिंह कुवार्बी के लगातार बदले बयानों ने हलचल पैदा कर दी। बुधवार को दो बार बयान बदलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर विनीत ने एनएसयूआई ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बुधवार सुबह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पालिकाध्यक्ष अरुण रावत के साथ नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह की तस्वीरें सामने आईं। जिसमें विनीत एनएसयूआई का पटका पहने नजर आए और उनके कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं। लेकिन दिन ढलते-ढलते विनीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किसी भी राजनीतिक दल अथवा संगठन में शामिल होने की खबरों को भ्रामक बताया और निर्दलीय ही रहने की बात कही।

इधर गुरुवार को एक बार फिर तस्वीर बदल गई है। विनीत ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर एनएसयूआई में शामिल होने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मैं निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद एनएसयूआई टीम के पास गया था। उन्होंने मेरा स्वागत किया तथा उनके छात्र संगठन से जुड़ने का प्रस्ताव रखा। गुरुवार को मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपल-पल बदले सुर, फिर एनएसयूआई में जाने का ऐलान