नियमित स्टॉफ नर्स का संबद्धता रद्द करने से सवालों के घेरे में बसंतपुर अधीक्षक

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर के बसंतपुर (बांसी) सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने एक स्टॉफ नर्स अनीता देवी का संबद्धता आदेश रद्द कर दिया था, लेकिन छठे दिन ही अपने ही आदेश को निरस्त कर दिया। सीएमओ ने नर्स को उनके मूल तैनाती स्थल पर सेवा देने का आदेश दिया है।

नियमित स्टॉफ नर्स का संबद्धता रद्द करने से सवालों के घेरे में बसंतपुर अधीक्षक

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बसंतपुर (बांसी) सीएचसी के अधीक्षक डॉ.एनपी सिंह की एक चूक ने विभाग को विवादों में ला दिया है। अधीक्षक ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी से संबद्ध नियमित स्टॉफ नर्स अनीता देवी का संबद्धता आदेश रद्द कर दिया है और छठवें दिन अपने ही आदेश को निरस्त कर दिया। जबकि यह कार्य उनके विवेकाधिकारी से बाहर है। इससे अधीक्षक सवालों के घेरे में आ गए हैं। मामला सीएमओ तक पहुंचने पर स्टॉफ नर्स की पीड़ा को समझते हुए दूसरा आदेश जारी कर दिया गया है। अब स्टॉफ नर्स अपने मूल तैनाती स्थल पर सेवा दे सकेंगी। दरअसल, बसंतपुर सीएचसी की नियमित स्टॉफ नर्स अनीता देवी समेत अन्य को 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी से संबद्ध किया गया था। यह संबद्धता तत्कालीन डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर संयुक्त चिकत्सालय में स्टॉफ की कमी से किया गया था। वर्तमान समय में स्टॉफ नर्स अनीता देवी अपने मूल तैनाती स्थल बंसतुपर में सेवा देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह से संपर्क किया।

अधीक्षक की गलती

अधीक्षक ने अपने विवेकाधिकारी को जाने बगैर पांच सितंबर को उक्त स्टॉफ नर्स की संबद्धता 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी से रद्द कर दिया। इसके बाद ठीक छठे दिन यानी की 11 सितंबर को अधीक्षक ने स्टॉफ नर्स पर भ्रमित करने का आरोप लगाकर अपने द्वारा जारी किए गए आदेश को निरस्त कर दिया। जबकि संबद्धता करने व हटाने का विवेकाधिकारी सिर्फ सीएमओ के पास है, बावजूद अधीक्षक की यह कार्यशैली सवाल खड़े कर दिया है।

मूल तैनाती स्थल पर सेवा दें स्टॉफ नर्स

सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने 10 सिंतबर को नया आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने स्टॉफ नर्स अनीता देवी की संबद्धता को रद्द कर दिया। सीएमओ ने स्टॉफ नर्स को तत्काल 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय, बांसी से मुक्त होकर मूल तैनाती स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

संबंधित जानकारी

50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी से संबद्ध स्टॉफ को हटाने का अधिकार उन्हें नहीं है। जानकारी के अभाव में स्टॉफ नर्स की संबद्धता रद्द की गई थी। जानकारी मिलते ही आदेश को रद्द कर दिया गया है।

डॉ. एनपी सिंह, अधीक्षक, बसंतपुर (बांसी)

सामान्य प्रश्न

✦अनीता देवी का संबद्धता आदेश कब रद्द किया गया था?−
5 सितंबर को अनीता देवी का संबद्धता आदेश रद्द किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनियमित स्टॉफ नर्स का संबद्धता रद्द करने से सवालों के घेरे में बसंतपुर अधीक्षक