परशरामपुर में दवा लिखने को लेकर चिकित्सक से भिड़ा युवक

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती। जन औषधि केंद्र की दवा न लिखने की बात को लेकर एक महिला

परशरामपुर में दवा लिखने को लेकर चिकित्सक से भिड़ा युवक

बस्ती। जन औषधि केंद्र की दवा न लिखने की बात को लेकर एक महिला चिकित्साधिकारी व एक युवक के बीच तीखी बहस का वीडियो वॉयरल हो रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार वॉयरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पीएचसी की महिला चिकित्सक के लिखे हुए पर्चे को लेकर एक युवक उनके कमरे में जाता है और पूछता है कि पर्चे पर जन औषधि केंद्र की दवा क्यों नहीं लिखी गई।इसके बाद महिला चिकित्सक भड़क जाती हैं, युवक को कमरे से भगाने लगती हैं। कहती सुनाई देती हैं कि उनका जो मन करेंगा, वहीं दवा लिखेंगी।

यह वीडिया परसरामपुर क्षेत्र के किसी अस्पताल का बताया जा रहा है। महिला चिकित्स्क का कहना है कि युवक दवा की दुकान चलाता है। उसकी दुकान की दवा न लिखने पर उसने विवाद किया और घटना की वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि वॉयरल वीडियों की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरशरामपुर में दवा लिखने को लेकर चिकित्सक से भिड़ा युवक