संविदा लाइनमैन की खुदकुशी में दरोगा लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट के भटरी गांव में संविदा लाइनमैन शिवशंकर शुक्ला ने आत्महत्या की, जिसके पीछे दरोगा अजहर जमाल द्वारा धमकी दी जाने का आरोप है। परिजन संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने हंगामा किया। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

संविदा लाइनमैन की खुदकुशी में दरोगा लाइन हाजिर

चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी गांव के नंदू पुरवा में संविदा लाइनमैन की खुदकुशी मामले में एसपी ने दरोगा अजहर जमाल को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा ने खुदकुशी के पहले लाइनमैन को फोन पर जेल भेजने की धमकी दी थी। परिजन एसपी की ओर से की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा और वहीं धरने पर बैठ गए। नंदू पुरवा निवासी संविदा लाइनमैन शिवशंकर शुक्ला को एक युवती के मामले में सरधुवा थाने के दरोगा अजहर जमाल ने शुक्रवार को फोन पर जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद शिवशंकर गांव से कुछ दूर एक पेड़ में फंदा बनाकर झूल गया था।

शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दरोगा के धमकाने पर शिवशंकर ने खुदकुशी की है। इसके साथ ही परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई। दरोगा और शिवशंकर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था। एसपी अरुण कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की देर रात दरोगा अजहर जमाल को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े ब्राह्मण समाज के नेता पहुंच गए। सभी ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में ही धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर एएसपी पीयूषकांत राय समेत कई थानों का पुलिसबल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि मामले की जांच चल रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिजनों का कहना है कि जब तक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता, तब तक वह लोग पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर नहीं जाएंगे। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।