मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- हिन्दू संगठनों में आक्रोश, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर - बिहार में एक मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा

 मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा

इटावा के मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर अभद्र टिप्पणी की है। मौलाना की इस अभद्र टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं में आक्रोश है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की। महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, सुमित कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। शिशिर ने थाने के दिवस प्रभारी को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। शिशिर के मुताबिक इटावा निवासी मौलाना जर्सिस अंसारी ने बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान के भगवान शंकर पर अभद्र टिप्पणी की।

मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि यह साजिश के तहत मौलाना के किया और सनातन का घोर अपमान है। कट्टरपंथी मौलानाओं के द्वारा सनातन के आराध्य भगवान का अपमान किया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है। इसके पूर्व मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को मुसलमान बताकर उन्हें पांच वक्त का नमाजी बताया था। भगवान शंकर, राम-कृष्ण के इस देश में 100 करोड़ से ज्यादा सनातनियों का यह घोर अपमान है। इससे हिंदू आक्रोशित हैं। मौलाना की टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज होकर गिरफ्तारी होनी चाहिए। नहीं तो सड़क पर प्रदर्शन होगा। पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों को समझाकर शांत कराया। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मौलाना के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज है। नई तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा