प्रसूता की मौत पर पति ने बदला बयान, अस्पताल व आशा बहू को बताया निर्दोष

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत में संचालित गैर पंजीकृत निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत

प्रसूता की मौत पर पति ने बदला बयान, अस्पताल व आशा बहू को बताया निर्दोष

बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत में संचालित गैर पंजीकृत निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका बिट्टो देवी के पति ने एसपी को शपथ पत्र देकर पत्नी की मौत निजी अस्पताल में नहीं, बल्कि शहर के एक निजी अस्पताल सेंटर पहुंचने के बाद होने की बात कही है। साथ ही उसने बीघापुर के मां हॉस्पिटल के संचालक व कर्मियों तथा आशा बहू को निर्दोष बताते हुए दर्ज केस में आगे कोई कार्रवाई न करने की मांग उठाई है। पति ने बीघापुर पुलिस पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है।बिहार

थाना के रामपुर खरही गांव के रहने वाले फतेह बहादुर ने 6 सितंबर को बीघापुर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी 27 वर्षीय पत्नी बिट्टो देवी को 5 सितंबर की रात बीघापुर मां हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोप था कि गांव की आशा बहू सुशीला उसे अस्पताल लेकर आई थी। 6 सितंबर सुबह प्रसूता की हालत बिगड़ गई और अस्पताल के अंदर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया था। पति ने आशा बहू सुशीला, अस्पताल संचालक दीपक और शिवेंद्र पटेल को मौत का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आशा बहू सुशीला को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब 16 सितंबर को मृतका बिट्टो देवी के पति फतेहबहादुर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र में कहा कि उसकी पत्नी की मौत मां हॉस्पिटल में नहीं हुई थी। उन्नाव के निजी अस्पताल सेंटर पहुंचने के बाद उसकी मौत हुई। उसने कहा कि बहकावे में आकर उसने निर्दोष आशा बहू और मां हॉस्पिटल के कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। अब वह मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहता। फतेहबहादुर ने पुलिस पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर मुकदमे में कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका बिट्टो देवी के पति के हलफनामे और प्रार्थना पत्र की जांच के निर्देश दिए गए हैं। दर्ज केस में पुलिस ने अपनी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। केस समाप्त करने का अधिकार कोर्ट को है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रसूता की मौत पर पति ने बदला बयान, अस्पताल व आशा बहू को बताया निर्दोष