कोर्ट मैरेज करने पहुंचे जोड़े को लेकर जमकर हुआ हंगामा

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती में एक प्रेमी जोड़े ने कचेहरी में कोर्ट मैरेज के लिए आवेदन किया, लेकिन विश्व हिन्दू महासंघ ने इसे 'लव जेहाद' का मामला बताते हुए रोक दिया। इस हंगामे के बाद पुलिस ने जोड़े को सिविल लाइन पुलिस चौकी में सुरक्षित किया। लड़की के परिजन मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहे हैं।

कोर्ट मैरेज करने पहुंचे जोड़े को लेकर जमकर हुआ हंगामा

बस्ती, निज संवाददाता। कचेहरी में एक प्रेमी जोड़े को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह प्रेमी जोड़ा कचेहरी में कोर्ट मैरेज करने आया था। लड़की बहुसंख्यक तथा लड़का अल्पसंख्यक समुदाय का है। इसकी सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू महासंघ ने शादी को रोक दिया। अब यह जोड़ा सिविल लाइन पुलिस चौकी के देखरेख में है। लड़की के परिजन मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रही है। विश्व हिन्दू महासंघ ने इस घटना को लव जेहाद बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर थानाक्षेत्र की एक युवती और कलवारी थानाक्षेत्र का एक युवक मैरिज कोर्ट के पास पहुंचा था। कागजी कार्रवाई पूरा कर विवाह की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान इसकी सूचना लड़की के परिजनों ने विश्व हिन्दू महासंघ के सदस्यों को दी। इसके बाद महासंघ के सदस्य कोर्ट के सामने पहुंच गये। वहां पर जमकर हंगामा होने लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंची। विश्व हिन्दू महासंघ ने कहा कि यह लव जेहाद का मामला है, जिसे संगठन रोकने के लिए हर संभव कदम उठायेगा। इस मामले में चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। जांच बाद जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोर्ट मैरेज करने पहुंचे जोड़े को लेकर जमकर हुआ हंगामा