ठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

- माड़ीपुर में पिछले साल की गई थी ठेकेदार दिलीप सिंह की हत्या -

ठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माड़ीपुर में हुए चर्चित ठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत हो गई है। फरवरी 2025 में ठेकेदार दिलीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें माड़ीपुर स्थित पावर हाउस चौक का संजीव शाही उर्फ गुड्डू शाही आरोपित था। केस की आईओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि बीते अगस्त में संजीव की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस आधार पर पुलिस उसकी मौत से जुड़े दस्तावेज प्राप्त कर कोर्ट को रिपोर्ट भेज रही है। ठेकेदार दिलीप सिंह पकड़ी पकोही निवासी थे। उनका शव माड़ीपुर शाही गली में आठ फरवरी 2025 को मिला था। जांच के दौरान पुलिस को बगल में ही स्थित संजीव शाही उर्फ गुड्डू शाही के घर से खून लगा डंडा और अन्य सामान मिले थे।

इसी आधार पर संजीव शाही पर हत्या करने का शक जताते हुए मृतक के भाई दीपक सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजीव शाही घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच अगस्त में सड़क हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली। आरोपित की मौत के बाद केस के बंद होने की संभावना है। हालांकि पुलिस सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत