ठेकेदार की शर्तों के विरोध में 84 श्रमिकों ने कुलपति को सौंपा पत्र

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

पंतनगर विश्वविद्यालय के 84 ठेका श्रमिकों ने नए बाह्य सेवा प्रदाता के अनुबंध की आपत्तिजनक शर्तों का विरोध किया। श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में कुलपति को पत्र सौंपते हुए इन शर्तों को हटाने और उन्हें पूर्व की तरह काम पर रखने की मांग की। चार अगस्त को नए सेवा प्रदाता को तैनात किया गया था, जिसके खिलाफ वे आवाज उठा रहे हैं।

ठेकेदार की शर्तों के विरोध में 84 श्रमिकों ने कुलपति को सौंपा पत्र

पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत 84 ठेका श्रमिकों ने नए बाह्य सेवा प्रदाता की ओर से जारी अनुबंध की कथित अनावश्यक और आपत्तिजनक शर्तों का विरोध किया है। शनिवार को ठेका मजदूर कल्याण समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने श्रमिकों के सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त पत्र कुलपति को सौंपकर शर्तें हटाने और श्रमिकों को पूर्व की भांति कार्यरत रखने की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और उप श्रमायुक्त, ऊधमसिंह नगर को भी भेजी गई है। समिति के अनुसार, तीन अगस्त को बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी को बाह्य सेवा प्रदाता के रूप में तैनात किया गया। आरोप है कि कंपनी के अनुबंध पत्र में श्रमिकों के पुलिस सत्यापन, एक माह की ट्रेनिंग, एक वर्ष से पहले काम छोड़ने पर ट्रेनिंग का खर्च वसूलने, वर्दी व अन्य सामग्री जमा करने, सामान चोरी होने पर उसकी भरपाई तथा उत्तराखंड से बाहर स्थानांतरण जैसी शर्तें शामिल हैं।

समिति का कहना है कि विश्वविद्यालय में वर्षों से माली, सफाई कर्मचारी, प्रयोगशाला कर्मी, कंप्यूटर और लेखा संबंधी कार्यों सहित विभिन्न प्रकृति के कार्य कर रहे श्रमिकों पर सुरक्षा गार्डों से संबंधित शर्तें लागू करना उचित नहीं है। समिति के मुताबिक, कई श्रमिक पिछले 20 से 25 वर्षों से विश्वविद्यालय में लगातार कार्यरत हैं। ऐसे में उनसे नई ट्रेनिंग और प्रदेश से बाहर स्थानांतरण जैसी शर्तों पर हस्ताक्षर कराना असंतोष का कारण बन रहा है। सचिव अभिलाख सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर विवादित शर्तें हटाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsठेकेदार की शर्तों के विरोध में 84 श्रमिकों ने कुलपति को सौंपा पत्र