संविदाकर्मी सनी की मौत के मामला: एसडीओ और जेई सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संविदाकर्मी सनी की मौत का मामला:एसडीओ और जेई सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के गांव किला में केबिल ठीक करने के दौरान संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में पिता की तहरीर पर पावर कारपोरेशन के एसडीओ और जेई सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी 26 वर्षीय सनी पुत्र राजवीर पावर कारपोरेशन में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य करता था। वर्तमान में वह बिजली घर नंबर पांच पर तैनात था। दोपहर करीब दो बजे गांव किला के निकट उपभोक्ता की सर्विस केवल खराब होने की सूचना पर वह गांव पहुंचा था। जहां सर्विस केबिल को ठीक करते हुए वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया।
घटना होता देख लोगों ने संविदा लाइनमैन को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माामले में पीड़ित पिता राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ अवनाश कुमार, जेई हृदेश शंकर और एसएसओ दीपक सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोट-मृतक के पिता की तहरीर पर पावर कारपोरेशन के एसडीओ और जेई सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-रामफल सिंह, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


