फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन, मौत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सुरौली (देवरिया) में एक संविदा लाइनमैन, राहुल पासवान, स्कूल की बिजली की लाइनों में फाल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संविदा कर्मचारी आर्थिक मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे हैं।

फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन, मौत

सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में फाल्ट ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। संविदा लाइनमैन की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंच घटना की जानकारी ली।

संविदा लाइनमैन की पहचान

देवरिया शहर के रामलीला मैदान के रहने वाले राहुल (30) पुत्र हरि प्रसाद पासवान संविदा के लाइनमैन थे। इस समय उनकी तैनाती उसरा बाजार विद्युत उपकेंद्र पर थी। सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक विद्यालय की लाइन फाल्ट हो गई। इसलिए राहुल फाल्ट ठीक करने के लिए बकायदा शट-डाउन लेकर पहुंचे। पोल पर चढ़ने के बाद उन्होंने केबल को जोड़ दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के दावे हैं कि दोपहर 12 बजे राहुल ने शट-डाउन वापस कर दिया। इसके बाद वह नीचे केबल ठीक करने लगे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह झुलस गए।

चिकित्सा और पुलिस रिपोर्ट

इसके बाद साथ गए संविदा कर्मचारी धर्मेंद्र व अन्य लोग उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर घटना को लेकर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश है। वह परिवार को आर्थिक मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग कर रहे हैं। पत्नी रागिनी शव देखते ही फफक पड़ी और दहाड़ मारकर रोने लगी। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। पत्नी को रोता देख वहां मौजूद अन्य लो गों की भी आंखें भर आ रही थी।

लापरवाही और विभागीय प्रतिक्रिया

संविदा कर्मचारी राहुल पासवान अपने साथी धर्मेंद्र के साथ 11:35बजे शटडाउन लेकर पोल पर केबल जोड़ा और 12 बजे शटडाउन वापस कर दिया। फिर नीचे उतर कर कट केबल को जोड़ने लगे। उन्हें शट-डाउन लेकर उसे जोड़ना चाहिए था। लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना बहुत ही दुःखद है। विभागीय कार्यवाही की जा रही है। विभाग की तरफ से जल्द ही आर्थिक मदद मिल जाएगा।

- अरूण कुमार , एसडीओ, उसरा

सामान्य प्रश्न

कहाँ पर यह घटना हुई?
यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsफाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन, मौत