संविदा एएनएम कर्मियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
शुक्लागंज। शुक्लागंज के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोताखोर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र

शुक्लागंज। शुक्लागंज के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोताखोर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र व ब्रह्मनगर अर्बन हेल्थ सेंटर की संविदा एएनएम कर्मियों ने सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी भी दी है। सोमवार को पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को संविदा एएनएम कर्मियों ने नियमतीकरण, समान कार्य समान वेतन, महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा और कैशलेस इलाज व गृह जनपद या गैर जनपद स्थानांतरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिससे वे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


