नगर के निचले हिस्सों में घुसने लगा सरयू में आई बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- बीते 24 घंटे में 25 सेमी बढ़कर 70.45 मीटर पर पहुंचा जलस्तर नगर के निचले हिस्सों में घुसने लगा सरयू में आई बाढ़ का पानीनगर के निचले हिस्सों में घुसने ल

नगर के निचले हिस्सों में घुसने लगा सरयू में आई बाढ़ का पानी

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों हुई तेज बारिश और नेपाल के बैराजों से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 25 सेमी कि जलस्तर में वृद्धि हुई है। सरयू नदी इस समय खतरे के निशान 69.90 मीटर से 55 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं दोहरीघाट नगर के निचले हिस्से मल्लाह टोला में नाले के रास्ते बाढ़ का पानी धीरे धीरे घुसने लगा है। अब तक लगभग 50 मीटर तक पानी घुस गया, जिससे नगरवासी चिंतित नजर आ रहे है। अगर ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही लोगों को घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। उधर, बेलौली सोनबरसा क्षेत्र में गांवों की तरफ बाढ़ का पानी फैलने लगा है, हालांकि अभी गांव के अंदर पानी नही पहुंचा है, सिवान में ही है। लेकिन सरयू नदी के उग्र रूप को देख तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए है। बंधो पर नदी का दबाव बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है और निगरानी बढ़ा दी गई है। बंधो के नीचे फसलें डूबी गई है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है。

ये भी पढ़ें:Ayodhya News: अयोध्या 2

सरयू नदी के जलस्तर की स्थिति

सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर सोमवार को 70.20 मीटर पर था जो मंगलवार को बढ़कर 70.45 मीटर पर पहुंच गया। नदी का दबाव भारत माता मंदिर, शवदाह स्थल,सरस्वती मंदिर,खाकी बाबा की कुटी,जानकी घाट,दुर्गा मंदिर तथा डीह बाबा मंदिर पर बढ़ गया है। बन्धों के नीचे की फसले डूबने से किसानों के ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। फसलों के पानी मे डूबने के साथ ही किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। नदी औराडाड चिऊटीडाड़ में अब बन्धो के पास से होकर बहने लगी है। बन्धों की सुरक्षा के लिए पुरी तरह से सिंचाई विभाग मऊ और बाढ़ खंड आजमगढ़ मुस्तैद है। वहीं नदी की धारा सीधे मुक्ति धाम पर टकराने से सिंचाई विभाग के होश उड़े हुए है। करोड़ों रूपये की लागत से शवदाह स्थल के दक्षिण तरफ नदी की धारा मोड़ने के लिए कराए गए परकूपाइन एवं ठोकर निर्माण से कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। उधर बीबीपुर रिंग बन्धे पर नदी का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

नगर के तीन मोहल्ले प्रभावित

दोहरीघाट। सरयू नदी के बाढ़ का पानी सबसे पहले दोहरीघाट नगर के निचले हिस्से चमरौटी वार्ड में घुसता है। इसके बाद भगवानपुरा तथा बाबा मेला राम मोहल्ले मे तीन से चार फीट पानी भर जाता है। अभी नालों के रास्ते धीरे धीरे पानी घुस रहा है। जिससे नगरवासी सहमे हुए हैं। लोगो को चिंता सताने लगी है कि अगर ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो तीनों मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर जाएगा। बाढ़ को देखते हुए नगर पंचायत ने पहले ही पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। जिससे पशुओं को कोई दिक्कत नहीं हुई। पशुओं को गौशाला से निकाल कर नगर पंचायत दोहरीघाट के परिसर में रखा गया है।

राजस्व कर्मियों की तैनाती

दोहरीघाट। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मंगलवार को घोसी एसडीएम अशोक कुमार ने निरीक्षण किया। नवली, चीऊटीडांड, रामनगर, सहरा, रामपुर धनौली, गौरीशंकर घाट, पतनई, बीबीपुर और गोधनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं गौरीशंकर घाट, रामनगर और बीबीपुर सहित सरजू नदी के तटवर्ती में बने बाढ़ राहत केंद्र पर राजस्व कर्मियों को तैनात किया। तैनात सभी राजस्वकर्मियों को नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर के बारे में तत्काल प्रशासन को सूचना अवगत कराने का सख्त निर्देश दिये।

किसानों की दिक्कते और फसल क्षति

दोहरीघाट। सरयू नदी में लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण रसूलपुर आश्रम मोर्चा, बैदापुर गांव सहित अन्य क्षेत्रों के सिवान में बाढ़ के पानी से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं के लिए चारा संकट एक बड़ी समस्या बन रहा है। लोग जगह-जगह पर अपने रिश्तेदार एवं परिचितों के यहां ठिकाना ढूंढ रहे हैं। वहीं लोगों ने फसल क्षति पूर्ति की मांग किया है।

डीएम की अपील

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलस्तर, राहत और बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी के लिए केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी व्यक्ति के बाढ़ में फंसने, जलभराव बढ़ने या किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि बाढ़ अथवा आपदा से संबंधित किसी भी सूचना या सहायता के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

ग्रामीणों की चिंता

अभी घर तक नहीं आया पानी, लेकिन डर बना है। दोहरीघाट। ग्रामीण रामधनी, जोखन, प्रकाश, दीपक, जयराम, शिवपाल, अनुज कुमार, बनवारी, रामजीत, प्रवेश, छोटेलाल, रामकुमार, फूदल, अजय और मनीषा बताते हैं कि पानी लगातार बढ़ रहा है। सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब चुके हैं, लेकिन अभी घर और सड़क सुरक्षित हैं। ग्रामीणों की चिंता यही है कि आज पानी खेत में है, कल कहीं घर की चौखट तक न पहुंच जाए।

------------------------------

सामान्य प्रश्न

✦हालिया बाढ़ से कौन से क्षेत्रों में पानी घुसा है?−
हालिया बाढ़ से दोहरीघाट नगर के निचले हिस्से चमरौटी वार्ड, भगवानपुरा और बाबा मेला राम मोहल्ले में पानी घुसा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनगर के निचले हिस्सों में घुसने लगा सरयू में आई बाढ़ का पानी