अयोध्या जिले में सुबह से लगातार हल्की बारिश मौसम हुआ सुहावना

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में सुबह नौ बजे के बाद से हल्की बारिश हो रही है जिससे गर्मी और उमस में राहत मिली है। मौसम विभाग ने 22 तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, जलभराव और गंदगी ने आवागमन को प्रभावित किया है। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

अयोध्या जिले में सुबह से लगातार हल्की बारिश मौसम हुआ सुहावना
अयोध्या जिले में सुबह से लगातार हल्की बारिश मौसम हुआ सुहावना

अयोध्या, संवाददाता। जिले में सुबह नौ बजे के बाद से लगातार बारिश हल्की बारिश हो रही है। तापमान गिरने से गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने 22 तारीख तक बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार की भोर में ही पानी गिरना शुरू हो गया था। सुबह जब लोग उठे तो इसका अनुमान उन्हें हुआ।

बारिश के प्रभाव

हालांकि बादल छाए रहने के कारण पानी गिरने के आसार बने हुए थे नौ बजने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई तो घंटों तक चली। जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जल भराव हो गया। शहर के कई इलाकों में नालियों की सफाई न होने के कारण गंदगी उफनाकर मार्ग पर आ गई। जिससे आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि नगर निगम का दावा था कि नाले और नालियों की सफाई कराई जा चुकी है।

किसानों की खुशी

मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने मानसून शुरू होने के पहले जगह-जगह निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए थे बावजूद निर्देशों का समुचित रूप से पालन नहीं किया गया। राम धाम में श्रद्धालुओं को जगह-जगह कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे क्योंकि उन्हें कई दिनों से लगातार पानी गिरने का बेसब्री से इंतजार था। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने बताया है कि पानी गिरने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल बुधवार तक बारिश की संभावना दिख रही है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि कुछ दिन गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।

FAQs

अयोध्या में बारिश कब से हो रही है?
अयोध्या में बारिश सुबह नौ बजे के बाद से लगातार हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।