बारिश से मेहरगांव और बैरगांव में मलबे का कहर, तीन लोगों के दबने की सूचना
हिन्दुस्तान, देहरादून
सतपुली में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मेहरगांव में तीन लोग मलबे में दबे होने की खबर है। बैरगांव में एक महिला का मकान मलबे की चपेट में आया है। बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है। भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

सतपुली। क्षेत्र में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुमखाल के निकट मेहरगांव में मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना मिली है। वहीं सतपुली के समीप बैरगांव में एक महिला का मकान मलबे की चपेट में आने की सूचना है। लगातार बारिश के चलते नगर पंचायत सतपुली क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मलबा जमा हो गया है। राजकीय इंटर कॉलेज बंघाट जाने वाली सड़क मलबे से अटी पड़ी है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। घटनाओं की सूचना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव टीमों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है


