रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से 15 ग्रामीण सड़के बंद
हिन्दुस्तान, देहरादून
रुद्रप्रयाग में सोमवार रात से बारिश हो रही है, जिससे जन जीवन का बुरा हाल है। 15 ग्रामीण सड़कें बंद हैं और हाईवे पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि, केदारनाथ यात्रा जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण कुछ समय के लिए यात्रा रोकी गई थी।

रुद्रप्रयाग। जनपद में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिससे जनपद में जन जीवन अस्त व्यस्त है। जनपद की 15 ग्रामीण सड़के बंद है जबकि हाईवे पर भी मलबा गिरने के कारण कुछ देर आवाजाही प्रभावित रही। फिलहाल केदारनाथ यात्रा जारी है, जबकि तेज बारिश के चलते कुछ देर यात्रा रोकी गई थी।


