गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी करें
गाजीपुर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने निरंतर निगरानी और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में उपकरणों के रखरखाव और कुपोषित बच्चों के लिए पोषण योजना पर चर्चा की गई।

गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी करें गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें।आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे।
उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होने कहा की मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें एएनएम के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


