सड़क हादसे में पति की मौत, बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये देने के आदेश

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

सड़क हादसे में पति की मौत, बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये देने के आदेशसड़क हादसे में पति की मौत, बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये देने के आदेशसड़क हादसे में पति

सड़क हादसे में पति की मौत, बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये देने के आदेश

सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बीमा की धनराशि के लिए भटक रही महिला को जिला उपभोक्ता आयोग ने राहत दी है। आयोग ने बीमा कंपनी को मृतक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि 15 लाख रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही परिवाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये भी देने होंगे। जिला उपभोक्ता आयोग के जन सूचना अधिकारी शेखर वर्मा के अनुसार, तहसील डिबाई के गांव घुसराना हरीसिंह निवासी गीता के पति गिरीश कुमार की 15 मई 2022 को मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना के समय गिरीश कुमार मोटरसाइकिल से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें डिबाई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीमा स्थिति

गिरीश कुमार मोटरसाइकिल के पंजीकृत स्वामी थे और उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था। उनकी मोटरसाइकिल का चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा था। पॉलिसी की अवधि दो जुलाई 2021 से एक जुलाई 2022 तक थी। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना के तहत 15 लाख रुपये का बीमा कवर था और गीता को नामिनी बनाया गया था।

दावा प्रक्रिया

पति की मौत के बाद गीता ने बीमा कंपनी में दावा प्रस्तुत किया। कंपनी ने दावा संख्या 3397173758 दर्ज किया और सात दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन किया गया। गीता ने कंपनी द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए, लेकिन इसके बावजूद बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया। परेशान होकर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया।

आयोग का आदेश

आयोग के अध्यक्ष/न्यायाधीश हसनैन कुरैशी एवं महिला सदस्य नीलम कुमारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीमा कंपनी की सेवा में कमी और लापरवाही मानते हुए आदेश दिया कि 45 दिन के भीतर 15 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना क्लेम राशि छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा की जाए। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर भुगतान तक पूरी धनराशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा। इसके अलावा गीता को 10 हजार रुपये परिवाद व्यय के रूप में भी देने के निर्देश दिए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या बीमा कंपनी को धनराशि अदा करने के लिए कहा गया है?−
हां, जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि अदा करने का आदेश दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में पति की मौत, बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये देने के आदेश