उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश
उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेशउपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि...

उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश एक माह में 12 फीसद ब्याज के साथ बीमा कंपनी को देनी होगी राशि बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। बीमा कंपनी द्वारा चोरी गए ट्रक का क्लेम राशि नहीं देने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता को 12 फीसद ब्याज के साथ क्लेम की राशि 25.5 लाख रुपए भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पूर्व जिला सह सत्र न्यायाधीश प्रेम रंजन मिश्रा एवं सदस्य डॉ. अरुण कुमार ने बीमा कंपनी को डिजिटल जनरल इंश्योरेंस को बीमा की राशि एक माह में भुगतान करने को कहा है।
शिकायतकर्ता की स्थिति
इसके साथ ही शिकायतकर्ता दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी मुकेश कुमार को मानसिक प्रताड़ना के लिए 15 हजार और मुकदमा खर्च 10 हजार अलग से भुगतान करने का आदेश दिया है। अधिवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने एक कार खरीदा था इसका उन्होंने डिजिटल जनरल इंश्योरेंस से बीमा कराया। इसकी बीमा अवधि 20 जनवरी 2022 से 19 जनवरी 2023 तक थी। उन्होंने नौ अप्रैल 2022 को ट्रक गोदाम में खड़ा किया था। अगले दिन गोदाम से ट्रक गायब था। उन्होंने बिहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन, ट्रक का पता नहीं चल सका। तब बीमा कंपनी से 34 लाख रुपए का क्लेम किया।
बीमा कंपनी का निर्णय
लेकिन, बीमा कंपनी ने क्लेम को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आपने गाड़ी की चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़ दी थी। चोरी को संदेह मानते हुए बीमा कंपनी ने क्लेम को खारिज कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंश्योरेंस कंपनी पर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की। यहां शिकायतकर्ता का दावा सही पाते हुए क्लेम की राशि 34 लाख में 25 फीसद की कटौती करते हुए 25.5 लाख रुपए देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है。


