झारखंड के छह प्रतिनिधि पुणे की बैठक में शामिल हुए
रांची में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिनी बैठक पुणे के बारामती में आयोजित हुई। झारखंड के छह प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ग्राहक जागरूकता और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। कोलकाता में हुई हिंसक घटना के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया गया।

रांची, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महाराष्ट्र के पुणे के बारामती में संपन्न हुई दो दिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में झारखंड के छह प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड प्रांत की ओर से तैयार किए गए ग्राहक जागरण पत्रक का विमोचन हुआ। बैठक में देशभर के 38 प्रांत की कार्यकारिणी सदस्यों को ग्राहक पंचायत के विभिन्न आयाम की आगामी योजना, कार्यक्रम तथा प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यशाला की जानकारी भी दी गई। उपभोक्ता जागरुकता और संगठन के आगामी कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, संगठन मंत्री वी प्रभु, झारखंड प्रांत की अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर, उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, सचिव डॉ अमूल्य पाल तथा सह सचिव एवं हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा शामिल हुए।
इस मौके पर कोलकाता में ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ हुई हिंसक घटना तथा हिंदुत्व के विरोध में लगाए गए नारों के संबंध में विरोध प्रस्ताव पारित किया गया।कार्यक्रम में कृषि विकास ट्रस्ट बारामती के अध्यक्ष राजेंद्र दिनकर राव पवार, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष नारायणभाई शाह, सचिव जयंत कथीरिया, उपाध्यक्ष अशोक पांडे, अरुण देशपांडे समेत अन्य शामिल हुए।


