78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द शुरू होगा निर्माण

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- दूसरे चरण में 109 करोड़ रुपये से होगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ग्रामीण

78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द शुरू होगा निर्माण

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कर वहां पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा दी जाएगी। दूसरे चरण में 78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। 109 करोड़ रुपये का बजट इसके लिए जारी किया गया है। पंचायत उत्सव भवनों में वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रम ग्रामीण सस्ती दरों पर आयोजित कर सकेंगे। उन्हें महंगे गेस्ट हाउस या फिर कोई और जुगाड़ नहीं करना होगा। 3000 वर्ग मीटर भूमिक पर यह पंचायत उत्सव भवन बनेगा। जिसमें 520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जाएगा। प्रस्तावित भवन में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

हॉल, स्टेज, मंडप, तीन कमरे, भूतल पर शौचालय सहित एक दिव्यांगज हितैषी कमरा रहेगा। ग्राम पंचायत निविदा के माध्यम से पांच साल के लिए किसी व्यक्ति को इसके संचालन का जिम्मा देगी। पहले चरण में 71 ग्रामीण विधानसभाओं में इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में इसके निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द शुरू होगा निर्माण