Congress worried over BSP stances Mayawat gestures stages threat to coalition BSP के रुख से कांग्रेस की धड़कनें बढ़ी, मायावती के सख्त तेवरों से गठबंधन को खतरा  , India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsCongress worried over BSP stances Mayawat gestures stages threat to coalition

BSP के रुख से कांग्रेस की धड़कनें बढ़ी, मायावती के सख्त तेवरों से गठबंधन को खतरा  

बहुजन समाज पार्टी के बदलते रुख ने कांग्रेस की धड़कने बढ़ा दी है। पार्टी को डर है बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन को लेकर सख्त तेवरों से विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं को झटका लग सकता है।...

नई दिल्ली, सुहेल हामिद Tue, 18 Sep 2018 04:29 AM
share Share
Follow Us on
BSP के रुख से कांग्रेस की धड़कनें बढ़ी, मायावती के सख्त तेवरों से गठबंधन को खतरा    

बहुजन समाज पार्टी के बदलते रुख ने कांग्रेस की धड़कने बढ़ा दी है। पार्टी को डर है बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन को लेकर सख्त तेवरों से विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं को झटका लग सकता है। क्योंकि, पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसपा के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है। ताकि, भाजपा को शिकस्त दी जा सके।

कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए बसपा का साथ जरूरी है। इसलिए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बसपा संग गठबंधन को लेकर चर्चा भी शुरू की थी। पर मायावती का मौजूदा रुख से कांग्रेस हैरान है। बसपा के मध्य प्रदेश विधानसभा में चार विधायक है। 2013 के चुनाव में पार्टी को साढ़े छह फीसदी वोट मिला था। जबकि 2008 के चुनाव में बसपा सात सीट जीती थी। इसी को आधार बनाकर बसपा मध्य प्रदेश में पचास से अधिक सीट मांग रही है। जबकि कांग्रेस 25 सीट के आसपास देने को तैयार है। पर बसपा अपना रुख कड़ा कर रही है। 

बसपा के अकेले लड़ने से कांग्रेस पार्टी की मुश्किल बढ़ेगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा तो पार्टी के लिए मुश्किल हो सकती है। पिछले चुनाव में एक दर्जन से अधिक सीट पर कांग्रेस-भाजपा के अंतर से अधिक बसपा को वोट मिले थे। एससी/एसटी ऐक्ट पर विवाद से इस बार बसपा के समर्थन में वृद्धि हो सकती है। यह कांग्रेस के लिए नुकसानदेह होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के अनुसार, बसपा के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि कुछ दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी।