कांग्रेस ने मंच शुद्धीकरण पर भाजपा को घेरा

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। उन्हें दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस ने मंच शुद्धीकरण पर भाजपा को घेरा
कांग्रेस ने मंच शुद्धीकरण पर भाजपा को घेरा

रुड़की, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रुड़की ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक फुरकान अहमद के साथ कार्यकर्ताओं ने गंगनहर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव को तहरीर सौंपकर कहा कि हल्द्वानी में किया गया कथित शुद्धीकरण दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस ने मंच शुद्धीकरण पर भाजपा को घेरा