भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में सत्याग्रह के रूप में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित विरोध होने का आरोप लगाया।

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के विरोध में सत्याग्रह के रूप में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार पर दलित विरोध होने का आरोप लगाया। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बीते दिनो हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई। इस जनसभा के संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण कराया गया। जो भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।