लोहाघाट थाने में कांग्रेसियों ने तहरीर दी
हिन्दुस्तान, चम्पावत
- शुद्धिकरण के आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांगलोहाघाट थाने में कांग्रेसियों ने तहरीर दीलोहाघाट थाने में कांग्रेसियों ने तहरीर दीलोहाघाट थाने में क
लोहाघाट थाने में कांग्रेसियों ने तहरीर दी
जगदीश, लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण मामले को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की। लोहाघाट थाने में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के दो दिन बाद श्रीराम धर्माथ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश पांडेय और अन्य 15 अज्ञात लोगों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। जो बेहद निंदनीय है। कहा कि इससे देश की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अनूसूचित जाति का अपमान हुआ है।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने चंदा चोरी का विरोध किया


