जन मुद्दों को लेकर 18 को आंदोलन करेंगी कांग्रेस

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कांग्रेस 18 जून को बेरोजगारी, महंगाई, खाद, रसोई गैस और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दों पर आंदोलन करेगी। भभुआ में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें करने और जन संपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

जन मुद्दों को लेकर 18 को आंदोलन करेंगी कांग्रेस

जन मुद्दों को लेकर 18 को आंदोलन करेंगी कांग्रेस

आंदोलन के कारण

बेरोजगारी, महंगाई खाद, रसोई गैस, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर की चर्चा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी, गांवों में जाकर ग्रामीणों संगे करेंगे बैठक भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय भभुआ के शहीद भवन में कांग्रेस की जिला इकाई की बैठक हुई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा तैयार आंदोलनात्मक कार्यक्रम की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई। कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श के बाद 18 जून को जन मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करने और इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक का विवरण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई खाद, रसोई गैस सिलेंडर की अल्प उपलब्धता, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने आदि मुद्दों पर आंदोलन करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक, जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजय सिंह, दिवाकर तिवारी, भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूचित पांडेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, मृत्युंजय मिश्रा, नफीसुद्दीन, कार्यालय सचिव महेंद्र राम, सदर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी, कमलेश आजाद, एजाज अहमद, मुखलेश पटेल, जितेंद्र तिवारी, अतिपिछड़ा सेल के अध्यक्ष नीतीश कुमार राम, मोहनियां प्रखंड के उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बदुकीनाथ तिवारी आदि थे। (भभुआ से दीपक पांडेय) कैप्शन- भभुआ शहर के शहीद भवन में सोमवार को हुई बैठक में जन आंदोलन के मुद्दों पर आंदोलन करने को लेकर विचार-विमर्श करते पार्टी कार्यकर्ता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस किस मुद्दे पर आंदोलन करेगी?
कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, खाद, रसोई गैस और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दों पर आंदोलन करेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजन मुद्दों को लेकर 18 को आंदोलन करेंगी कांग्रेस