राम मंदिर दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस कल सौंपेगी ज्ञापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरअयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और धनराशि में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 24 जून को प्रदर्शन करेगी। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

शाहजहांपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और धनराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 24 जून को प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में पार्टी की ओर से जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों तथा एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि 24 जून को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
ये भी पढ़ें:चढ़ावा में हेरफेर पर चंदा चोरों का ‘पिंडदान’
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


