ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश‘टि्वटर डिश’ पकाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेता पर पार्टी का बड़ा एक्शन, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त

‘टि्वटर डिश’ पकाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेता पर पार्टी का बड़ा एक्शन, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जीवी श्री राज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने जीवी श्री राज के खिलाफ यह फैसला कांग्रेस और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने के...

‘टि्वटर डिश’ पकाने वाले आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेता पर पार्टी का बड़ा एक्शन, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त
लाइव हिंदुस्तान टीमFri, 20 Aug 2021 08:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जीवी श्री राज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने जीवी श्री राज के खिलाफ यह फैसला कांग्रेस और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने के चलते लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों वह टि्वटर के विरोध में टि्वटर डिश पकाते नजर आए थे। राज ने यह विरोध टि्वटर द्वारा राहुल गांधी का एक्शन सस्पेंड किए जाने के बाद किया था। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों टि्वटर ने राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं समेत कई टि्वटर अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया था। राहुल गांधी और कांग्रेस से जुडे़ टि्वटर अकाउंट्स के सस्पेंड होने का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था। कई कांग्रेसियों ने अलग-अलग ढंग से टि्वटर इंडिया की खिलाफत की थी। इसी क्रम में जीवी श्री राज ने भी टि्वटर का विरोध जताया था। पूर्व सांसद जीवी हर्ष कुमार के बेटे जीवी श्री राज ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गैस चूल्हे पर टि्वटर डिश पकाई थी। उन्होंने कहा था कि वह इसे टि्वटर इंडिया के मुख्यालय भेजेंगे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें