कांग्रेस कार्यालय में सृजन को लेकर बैठक
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
अमेठी में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की। ऑब्जर्वर मनोज यादव ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की योजना साझा की। जिला इकाई के गठन के बाद ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दी जाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अमेठी। तहसील मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा अमेठी के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर मनोज यादव ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला इकाई के गठन के बाद चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और सक्रिय किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. देवमणि तिवारी, डॉ. नरेंद्र मिश्रा सहित विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


