ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिमाचल चुनाव: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हारे तो कांग्रेस अध्यक्ष जीते

हिमाचल चुनाव: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हारे तो कांग्रेस अध्यक्ष जीते

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को ऊना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने नादौन सीट पर जीत...

हिमाचल चुनाव: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हारे तो कांग्रेस अध्यक्ष जीते
शिमला, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Tue, 19 Dec 2017 09:11 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को ऊना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने नादौन सीट पर जीत दर्ज की है।  

कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रत्तन सिंह पाल को 6,000 वोटों से हराया। वीरभद्र के बेटे और पहली बार चुनाव लड़ रहे 28 साल के विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रमोद शर्मा को शिकस्त दी। पर वरिष्ठ मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को दरंग सीट पर भाजपा के जवाहर ठाकुर से हार गए।

भरमौर सीट पर भाजपा के जियालाल ने वीरभद्र सरकार में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को 7,349 वोटों से हराया। कांग्रेस के पंजाब मामलों की प्रभारी रह चुकीं आशा कुमारी डलहौजी सीट पर महज 556 वोटों से जीत दर्ज कर सकीं। राज्य में वामपंथ का चेहरा माने जाने वाले माकपा नेता राकेश सिंघा ने ठियोग विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राकेश वर्मा को करीब 2,000 वोटों से मात दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें