रिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में कांग्रेस सेवादल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रिनपास की प्रभारी निदेशक डॉ जयति सिमलाई को हटाने की मांग की। आरोप हैं कि उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं, मरीजों से अवैध वसूली और न्यायालय में चल रहे मुकदमों के कारण संस्थान की छवि को नुकसान पहुँचाया है। संघर्ष की निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई है।

रिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग

कांके, प्रतिनिधि। रांची जिला कांग्रेस सेवादल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर रिनपास, कांके की प्रभारी निदेशक डॉ जयति सिमलाई को तत्काल पद से हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रभारी निदेशक के कार्यकाल में रिनपास लगातार विवादों में रहा है, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हुई है। कांग्रेस सेवादल ने आरोप लगाया कि प्रभारी निदेशक के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय में मुकदमे लंबित हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं और खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ओपीडी में मरीजों की भर्ती के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और हाल ही में एक ज्वेलर्स कंपनी द्वारा निदेशक कक्ष में प्रचार-प्रसार संबंधी बैठक आयोजित किए जाने से संस्थान की गरिमा प्रभावित हुई है।प्रतिनिधिमंडल

ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक डॉ जयति सिमलाई को प्रभारी निदेशक के पद से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले से सरकार और पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में मदन कुमार महतो, पंकज कुमार, मृदुल राज सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग