ककराला में कांग्रेसियों ने निकाला वोट बचाओ देश बचाओ मार्च
ककराला में कांग्रेसियों ने निकाला वोट बचाओ देश बचाओ मार्च ककराला में कांग्रेसियों ने निकाला वोट बचाओ देश बचाओ मार्च ककराला में कांग्रेसियों ने निकाला

कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत ककराला में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाला। मार्च घास बाजार से शुरू होकर पश्चिम पुल तक निकाला गया। मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़, देश का गद्दार ज्ञानेश कुमार जैसे नारे लगाये। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया है और वोट चोरी कर देश के जनादेश को लूटा है। ज्ञानेश कुमार ने देश से गद्दारी की है। वोटर लिस्ट में हेरफेर कर गैरकानूनी एसआईआर के बहाने 13 करोड़ से अधिक वोटों को काटकर, फार्म छह में गैर कानूनी बदलाव समेत चुनाव आयोग द्वारा भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाया जा रहा है।
वोट चोरी के अपराधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त व गिरफ्तार किया जाये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि बीजेपी चुनावी धांधली के जरिये जीत रही है। आज पूरा देश गैर-कानूनी चुनावों के आधार पर चल रहा है। तजमीम अहमद, मोहम्मद कैफ, हासिम अली, साजिद अली खान, शहजादा रिजवान, यूनिस रजा, अकरम खान, नवनीत यादव, फितरत खान, लबीब खान, सोहराब खान, आबिद अली, शहरू, महरू मौजूद थे।


