ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेजरीवाल की तारीफ की तो मिलिंद देवड़ा पर भड़के अजय माकन, बोले- कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दो लेकिन...

केजरीवाल की तारीफ की तो मिलिंद देवड़ा पर भड़के अजय माकन, बोले- कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दो लेकिन...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने पार्टी के ही मिलिंद देवड़ा को आड़े हाथ लिया। दरअसल मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा था कि कुछ ऐसे...

केजरीवाल की तारीफ की तो मिलिंद देवड़ा पर भड़के अजय माकन, बोले- कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दो लेकिन...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 17 Feb 2020 10:55 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने पार्टी के ही मिलिंद देवड़ा को आड़े हाथ लिया। दरअसल मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा था कि कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहा हूं जो कम लोग जानते हैं। केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार राजस्व को दुगना कर 60,000 करोड़ कर दिया और पिछले 5 सालों तक रेवेन्यू सरप्लस को मेनटेन रखा। 
विचार ये है कि दिल्ली अब भारत की सबसे विवेकपूर्ण सरकारों में से एक है।

देवड़ा ने रविवार रात केजरीवाल के एक भाषण का संक्षिप्त वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जिससे कम लोग अवगत हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में राजस्व को दोगुना कर दिया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। दिल्ली अब भारत का आर्थिक रूप से सबसे सक्षम राज्य बन रहा है।

देवरा के इस ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट भी किया। लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई और कुछ आंकड़े रखते हुए कहा भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप आधा-अधूरे तथ्यों का प्रचार करें। उन्होंने आगे लिखा हालांकि मैं आपको और भी कम जाने जाने वाले तथ्य बताता हूं। 

1997-98-BE(Revenue) 4,073cr
2013-14-BE (Revenue) 37,459cr
कांग्रेस सरकार में ये 14.87% CAGR बढ़ा। 

2015-16 BE 41,129
2019-20 BE 60,000
आप सरकार में ये केवल 9.90 CAGR बढ़ा।

 

इसके अलावा पूर्व विधायक अलका लांबा ने भी देवड़ा पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले पिता जी के नाम से पार्टी में आओ, फिर बैठे बैठे टकेट पाओ,कांग्रेस की लहर में पहली बार में ही केंद्रीय मंत्री भी बन जाओ। जब अपने अपने दम पर लड़ने की बात आए तो हार जाओ,पार्टी में पद की लड़ाई लड़ो, फिर पार्टी को गलियाते हुए,दूसरों के गुणगान में गिटार हाथ में लेकर बजाते रहो।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें